![]()
उच्च प्राथमिक विद्यालय सुजौना में किया गया वृहद पौधरोपण
प्रयागराज। एक पेड़ मां के नाम अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित सैंतीस करोड़ पौधरोपण अभियान में उच्च प्राथमिक विद्यालय सुजौना जसरा प्रयागराज ने भी भागीदारी करके बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया। विद्यालय परिसर में शिक्षकों और बच्चों द्वारा आम,नीम, शहतूत, आंवला, शीशम, अमरूद आदि के तीस वृक्ष लगाए गए।इसके अतिरिक्त गमलों में भी पौधे लगाए गए।विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्यामाकांत द्विवेदी ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार है बिना इनके हमारे जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। इसलिए इस समय बरसात का मौसम है जहां भी जमीन उपलब्ध हो वहां पौधरोपण करके उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करें।इस अवसर पर विद्यालय के भारतेन्द्र त्रिपाठी, सुनील कुमार शुक्ल,इरफान अहमद,नाज़िया सुल्ताना, जितेन्द्र कुमार शर्मा, आशीष कुमार गुप्ता,शरद कुमार, राकेश कुमार पूनम तिवारी पंकज कुमार गुप्ता ने बच्चों के साथ मिलकर पौधरोपण किया।
