भाजपा मनाएगी गुरु पूर्णिमा उत्सव, साधु-संतों और गुरुओं का होगा सम्मान

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज यमुनापार के जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल के नेतृत्व में 10 जुलाई 2025 बृहस्पतिवार को गुरु पूर्णिमा उत्सव लालापुर के मनकामेश्वर मंदिर में उल्लासपूर्वक मनाया जाएगा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति में सभी गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन अवसर है। इस दिन शीर्ष नेतृत्व द्धारा आध्यात्मिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों के गुरुओं का पारंपरिक तरीके से सम्मान किया जाएगा।
गुरु पूर्णिमा के दिन लोकसभा प्रत्याशी रहें नीरज त्रिपाठी व यमुनापार के विधायक एवं जनप्रतिनिधी जिला स्तर के पदाधिकारी तथा निर्वाचित जनप्रतिनिधि इन साधु-संतों, साध्वियों और गुरुओं को माला, फल और अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान करेंगे। कुछ स्थानों पर वरिष्ठ नेताओं द्वारा सम्मान की तस्वीरें फ्रेम कर स्मृति स्वरूप उपहार में दी जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान साधु-संतों के भक्तों और गुरुओं के शिष्यों की अधिक से अधिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने दिए है। अभियान जिला संयोजक की जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष ने कमलेश त्रिपाठी सौपीं है।
इसके अलावा भी यमुनापार में कई स्थानों पर छोटे अनौपचारिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें स्मृतियों को साझा करना, सम्मान अर्पण, गीत और भजन संध्या जैसे आयोजन शामिल होंगे। भाजपा का उद्देश्य गुरु परंपरा के प्रति सम्मान प्रकट करना और समाज में सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना है।

Loading

Related posts