ट्रंप ने बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस को भेजे पत्र में कहा कि एक अगस्त 2025 से ‘‘ हम बांग्लादेश से अमेरिका में भेजे जाने वाले सभी बांग्लादेशी उत्पादों पर केवल 35 प्रतिशत का शुल्क लगाएंगे, जो सभी क्षेत्रीय शुल्क से अलग होगा।’’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा , ‘‘ कृपया समझें कि 35 प्रतिशत शुल्क आपके देश के साथ व्यापार घाटे की असमानता को समाप्त करने के लिए आवश्यक शुल्क से काफी कम है। ’’ ट्रंप ने कहा कि अगर बांग्लादेश अमेरिका के लिए अपने ‘‘बंद’’ व्यापारिक बाजारों को खोलना चाहता है और अपनी शुल्क व गैर-शुल्क नीतियों एवं व्यापार बाधाओं को खत्म करना चाहता है, तो ‘‘ हम शायद इस पत्र में समायोजन पर विचार करेंगे।
आपके देश के साथ हमारे संबंधों के आधार पर इस शुल्क को कम ज्यादा किया जा सकता है।’’ अमेरिका के राष्ट्रपति ने एक अलग कार्यकारी आदेश में कई अन्य देशों पर बढ़ाए गए शुल्क को टालने की अवधि एक अगस्त तक बढ़ा दी है। शुल्क पर यह 90 दिवसीय निलंबन नौ जुलाई को समाप्त होना था।
![]()
