भारत की दूसरी पारी चौथे दिन 364 रन पर ऑलआउट हुई थी और उसने कुल 370 रनों की बढ़त हासिल कर इंग्लैंड को 371 रनों का लक्ष्य दिया था। इंग्लैंड ने पांचवें दिन की शुरुआत बिना किसी नुकसान के 21 रन से की। इंग्लैंड को अंतिम दिन जीत के लिए 350 रन चाहिए थे, जबकि भारत को 10 विकेट लेने थे। इंग्लैंड के लिए जैक क्रावले और बेन डकेट ने शानदार बल्लेबाजी की और पहले विकेट के लिए 188 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति पर पहुंचाया। इन दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें दिन पहले सत्र में भारत को सफलता हासिल नहीं करने दी।
भारत ने दूसरे सत्र में चार विकेट लिए, लेकिन अंत में रूट और स्मिथ ने मोर्चा संभाला और इंग्लैंड को जीत दिला दी। इंग्लैंड के लिए डकेट ने 149 रन, क्रावली ने 65, कप्तान बेन स्टोक्स ने 33, ओली पोप ने आठ रन बनाए, जबकि हैरी ब्रूक खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दूसरी पारी में खाली हाथ रहे और एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके। रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड को पांचवां झटका दिया। उन्होंने बेन स्टोक्स और जो रूट के बीच पांचवें विकेट के लिए हुई 49 रनों की साझेदारी को तोड़ा। जडेजा ने कप्तान स्टोक्स को अपना शिकार बनाया। वह 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब क्रीज पर जेमी स्मिथ और जो रूट मौजूद हैं। इंग्लैंड को जीत के लिए 69 रन और भारत को पांच विकेट की जरूरत है।इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच के पांचवें दिन पहले सत्र में भारत को कोई सफलता हासिल नहीं करने दी है। 371 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जैक क्रावले और बेन डकेट ने इंग्लैंड को शानदार शुरुआत दिलाई है और पहले सत्र में भारतीय गेंदबाजों को कोई विकेट हासिल नहीं करने दिया है। लंच ब्रेक तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 117 रन बनाए हैं। उसे अभी जीत हासिल करने के लिए 254 रन और बनाने होंगे। शुरुआती सत्र में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण कोई दम नहीं दिखा सका और क्रावले तथा डकेट की जोड़ी ने आसानी से बल्लेबाजी की। डकेट ने इस दौरान अर्धशतक भी पूरा किया।
![]()
