बता दें कि, सौरव गांगुली और विराट कोहली टीम इंडिया में एक साथ काम कर चुके हैं। सौरव गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष रहते हुए विराट कोहली टीम इंडिया के कप्तान थे। ऐसे में गांगुली ने बताया कि कोहली ने ये फैसला खुद लिया था। संन्यास को लेकर उन पर किसी तरह का दबाव नहीं था। विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के निराशाजनक दौरे के बाद घरेलू क्रिकेट में वापसी की थी। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया था। इसके बाद उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया।
विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले ने कई लोगों को चौंका दिया। गांगुली भी उनमें से एक थे। कोहली पहले ही टी20 इंटरनेशनल छोड़ने का फैसला कर लिया था। टी20 से उनके संन्यास के बाद सबको उम्मीद थी कि वे कुछ और सालों तक टेस्ट क्रिकेट खेलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऐसे में सौरव गांगुली ने कहा कि हर चीज का अंत होता है।
![]()
