उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार ने की बैठक

प्रयागराज। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के प्रयागराज आगमन व पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने को लेकर मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय पर जिला पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई तथा उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई गौरतलब है कि बुधवार को 3 बजे जिला पंचायत सभागार प्रयागराज में आपातकाल के पच्चास वर्ष पूर्ण होने पर जिला संगोष्ठी / प्रदर्शनी/वृक्षारोपण होना सुनिश्चित है।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे ।
भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि सभी लोग अपने अपने मंडल अध्यक्ष से बात कर अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को साथ लाने का काम करे। इस अवसर पर मुख्य रूप से बृजेश त्रिपाठी,आत्माधार दुबे, पवन गुप्ता, संगीता पटेल, लता विश्वकर्मा, शिव बाबू मोदनवाल, महेश माली, गुड्डू राजा आदि मौजूद रहे।

Loading

Related posts