दिनांक 24.06.2025 को प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पर वाणिज्य निरीक्षक, श्री ओम प्रकाश के सुपरविजन में 04 टिकट चेकिंग स्टाफ के साथ ,टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया । इस जांच अभियान में टिकट रहित, अनियमित यात्रा, अवैध वेंडिंग, गंदगी फैलाने वालों, धूम्रपान एवं अंबुक्ड लगेज वालों पर जुर्माना लगाया गया । इस जांच अभियान मे गाड़ी संख्या 13201(पटना जंक्शन से मुंबई एलटीटी) मुंबई एलटीटी जनता एक्सप्रेस , गाड़ी संख्या 09025(वलसाड से दानापुर) दानापुर स्पेशल की सघन जांच की गयी ।
इस जांच अभियान में कुल 109 यात्रियों को प्रभावित कर 67910/- रूपए जुर्माना वसूल किया गया। जिसमें बिना टिकट यात्रा करने वाले 108 यात्रियों से रू -67710/- तथा गंदगी फैलाने वाले 01 यात्री सेरु-200/-वसूल किए गए।
रेल प्रशासन अपने सभी यात्रियों से अनुरोध करता है कि रेलगाड़ी तथा रेल परिसर में गन्दगी न फैलाएं, कूड़ा कूड़ेदांन में ही डाले तथा वैध टिकट के साथ यात्रा करें | रेलवे अपने सभी यात्रियों का सम्मान करती है और उनकी सुखद यात्रा की कामना करती है |
![]()
