गंभीर की मां को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा कि, उनकी मां के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। गौतम कल यहां से रवाना होने के बाद टीम से जुड़ेंगे।
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने बेकेनहैम में भारत और भारत ए के बीच बंद स्टेडियम में खेले गए इंट्रा-स्क्वाड मैच में हिस्सा नहीं लिया था। उनकी गैरमौजूदगी में सहायक कोच रेयान टेन डोएशे, बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक और गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने पांच मैचों की इस सीरीज से पहले टीम की तैयारियों पर नजर रखी थी।
शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टेस्ट टीम 2007 के बाद से इंग्लैंड में अपनी पहली सीरीज जीतने की तलाश में है। फिलहाल, भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मैच लीड्स में 20 जून से 24 जून तक खेला जाएगा।
![]()
