मेघालय में हनीमून पर गए राजा रघुवंशी की हत्या के मामले ने इंटरनेट पर तूफ़ान मचा दिया है। भाजपा सांसद-अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर मेघालय हनीमून हत्याकांड पर प्रतिक्रिया देते हुए एक लंबा नोट लिखा है। उन्होंने राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी को ‘बेवकूफ’ कहा और कहा कि यह हत्या ‘क्रूर, जघन्य और निर्दयी’ है। अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर लिखा- यह कितना बेतुका है!! महिला शादी के लिए मना नहीं कर सकती क्योंकि वह अपने माता-पिता से डरती है, लेकिन वह सुपारी किलर के साथ एक निर्मम हत्या की योजना बना सकती है, यह सुबह से मेरे दिमाग में था, लेकिन मैं इसे समझ नहीं पा रही हूँ!!! उफ्फ अब सिरदर्द हो रहा है!! वह तलाक भी नहीं ले सकती थी क्या या अपने प्रेमी के साथ भाग भी नहीं सकती थी क्या। कितना क्रूर, जघन्य और सबसे बढ़कर बेतुका और बेवकूफ। मूर्ख लोगों को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए, वे किसी भी समाज के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं… हम अक्सर उन पर हंसते हैं और सोचते हैं कि वे हानिरहित हैं, लेकिन यह सच नहीं है, बुद्धिमान लोग अपने फायदे के लिए दूसरों को नुकसान पहुंचा सकते हैं, लेकिन याद रखें कि एक मूर्ख व्यक्ति को पता नहीं होता कि वह क्या कर रहा है!!! अपने आस-पास के मूर्खों से सावधान रहें।
![]()
