एयर इंडिया विमान दुर्घटना पर पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की प्रतिक्रिया सामने आई है। बिलावल भुट्टो ने विमान दुर्घटना की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह खबर दुखद है। मैं भारत के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। हवाई यातायात नियंत्रण के अनुसार, एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-171 ने अहमदाबाद हवाई अड्डे के रनवे 23 से रात 1:39 बजे उड़ान भरी। इसके बाद विमान एयरपोर्ट के बाहर क्रैश हो गया। विमान के क्रैश होते ही आग की लपटें दिखाई देने लगीं।
एपी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने बताया, ऐसा लग रहा है कि विमान दुर्घटना में कोई भी जीवित नहीं बचा है। इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विमान दुर्घटना के संबंध में गुजरात के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और पुलिस आयुक्त से बात की। उन्होंने केंद्र सरकार की सहायता उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया।
अहमदाबाद पुलिस ने अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में घायल हुए 25 लोगों की सूची जारी की है। गुजरात स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि अहमदाबाद सिविल अस्पताल के छात्र छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर और अन्य आवासीय क्षेत्र उस क्षेत्र में स्थित हैं जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। घायल हुए लगभग 50 लोगों को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में लाया गया है। एयर इंडिया ने विदेशी नागरिकों के लिए हॉटलाइन नंबर जारी किया है। एयर इंडिया ने कहा कि समर्पित यात्री हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 के अलावा, हमने विदेशी नागरिकों के लिए एक और हॉटलाइन नंबर +91 8062779200 जोड़ा है।
![]()
