एक आधिकारिक बयान के अनुसार, नागरिक उड्डयन मंत्री ने प्रधानमंत्री को सूचित किया कि वह व्यक्तिगत रूप से जमीन पर संचालन की निगरानी करने के लिए अहमदाबाद जा रहे हैं। नागरिक उड्डयन मंत्री के कार्यालय के बयान में कहा गया है, “सभी संबंधित एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और समन्वित प्रयास चल रहे हैं। एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने मंत्री को तत्काल सभी आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है तथा स्थिति के बारे में नियमित रूप से जानकारी देने को कहा है।’’ इसके अलावा, अधिकारी ने बताया कि सभी संबंधित एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और समन्वित प्रयास जारी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से भी बात की। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने शाह और नायडू दोनों से अहमदाबाद जाकर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि हवाई दुर्घटना से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कंट्रोल रूम नंबर किया स्थापित
AI171 दुर्घटना के मद्देनजर, सभी विवरणों के समन्वय के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय में एक परिचालन नियंत्रण कक्ष सक्रिय कर दिया गया है। संपर्क: 011-24610843 | 9650391859।
![]()
