दरअसल, टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल आगामी सीरीज में चौथे स्थान पर बल्लेबाजी कर सकते हैं जो स्थान पहले विराट कोहली का था अब उनके जाने के बाद ये स्थान खाली है। माइकल क्लार्क ने बियॉन्ड23 क्रिकेट पॉडकास्ट पर कहा कि, मेरे लिए ये बच्चा सुपरस्टार है साई सुदर्शन। मुझे लगता है कि वह टेस्ट क्रिकेट में तीसरे नंबर के लिए है। मेरे हिसाब से आने वाले समय में वह भारत के लिए टी20 और वनडे में पारी की शुरुआत करने वाला है। वह उनकी टेस्ट टीम में हैं। उन्हें इंग्लैंड में पहली बार मौका मिला है।
आईपीएल 2025 में साई सुदर्शन का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था। साई ने 15 मैचों में 54.21 के औसत से 759 रन बनाए थे। उन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए इस सीजन में एक शतक और 6 अर्धशतक लगाए थे। गुजरात की टीम प्लेऑफ में चौथे स्थान पर रही।
क्लार्क ने कहा कि, मुझे लगता है कि वह टीम में सीधे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आ सकता है। मुझे लगता है कि, तकनीकी रूप से वह बहुत अच्छा है। उसके पास सभी शॉट हैं और मानसिक रूप से वह तैयार है। उसने मुझे वास्तव में प्रभावित किया और वह एक अच्छा दिखने वाला खिलाड़ी भी है।
![]()
