होली के त्योहार पर भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, होगा नुकसान

होली का त्योहार पूरे भारत में  मनाया जाता है,जो खुशियों और रंगों का उत्सव है। होली पूरे देश में बड़े उल्लास और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। होली का त्योहार फाल्गुन महीने के पूर्णिमा को मनाया जाता है, जिसे ‘रंगों का त्योहार’ के रूप में भी जाना जाता है। वहीं होली के दिन रंग और गुलाल खेलने के साथ-साथ दान-पुण्य करना भी काफी अहम माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि होली में कुछ ज्योतिष उपाय करने से जीवन में समृद्धि आती है। वहीं कुछ चीजों का दान करना बेहद अशुभ माना जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं किन चीजों का दान करने से नुकसान हो सकता है।

होली पर इन चीजों का दान न करें

 

पहने हुए वस्त्र

 

होलिका दहन और होली के दिन कभी भी पहने हुए वास्त्रो का दान गरीबों में नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि होली वाले दिन इन कपड़ो का दान नहीं करना चाहिए। आपके घर की खुशहाली पर असर पड़ता है।

 

लोहा और स्टील

 

रंग वाली होली के दिन लोहे या स्टील के बर्तन का दान कभी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से काफी नुकसान होता है। हालांकि, आप होलिका दहन के दिन किसी कन्या को सोने की कोई वस्तु दान में दे सकते हैं।

 

पैसों का दान

 

होली के दिन किसी को पैसों का दान करने से बचें। क्योंकि ऐसी मान्यता है कि होलिका दहन की रात किसी को पैसे देने से आपके घर की आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है।

 

सफेद चीजों का दान

 

होलिका दहन के दिन आप सफेद चीजों का दान नहीं करना चाहिए। कहते हैं, ऐसा करने से शुक्र ग्रह नाराज हो सकते हैं। वहीं इस दिन आप इन सफेद चीजों का दान करने से चंद्र दोष भी लगता है।

 

सुहाग की चीजें

 

होलिका दहन के दिन भूलकर भी न करें सुहाग की चीजे दूसरी महिला को न दें। ऐसा करना पति के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

 

कांच का सामान

 

होली के दिन कभी भी कांच के सामान दान में नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से घर में समस्याएं आ सकती हैं। अगर आ किसी को तोहफा देना चाहते हैं तो होलिका दहन वाले दिन ऐसी चीजों को न देना ही बेहतर है।

Loading

Related posts