जहां ज्याोति याराजी ने 12.99 सेकंड का समय लेकर गोल्ड अपने नाम किया। वहीं जापानी धावक असुका टेराडा (13.04 सेकंड)को सिल्वर और चिसातो कियोयामा (13.10 सेकंड) को कांस्य पदक से मिला।
25 वर्षीय ज्योति ने इससे पहले 29 मई को साउथ कोरिया में एशियाई चैंपियनशिप में 12.96 सेकंड के समय के साथ गोल्ड मेडल जीता था। वहीं उनका राष्ट्रीय रिकॉर्ड 12.75 सेकंड का है।
इसके अलावा तेजस शिरसे, जो राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक भी हैं ने पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ में 13.52 सेकंड का समय लेकर गोल्ड मेडल जीता है। ये तेजस के करियर का दूसरा सबसे तेज समय था। उनके अलावा ताइवान के ही एथलीट हसीह युआन- काई (13.72 सेकंड) को सिल्वर और कुई-रू चेन (13.75 सेकंड) ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
![]()
