बता दें कि, ये कारनामा करने वाली पूजा दूसरी भारतीय हैं। उनसे पहले बॉल एलॉयसियस एशियाई चैंपियनशिप में ऊंची कूद में मेडल जीतने वाली एकमात्र भारतीय महिला थीं। जिन्होंने 2000 में गोल्ड और 2002 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
18 वर्षीय भारतीय एथलीट ने इसके बाद सीनियर राष्ट्रीय रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए 1.92 मीटर की कोशिश की, लेकिन वह चूक गईं। 1.92 मीटर का मौजूदा रिकॉर्ड 2012 में सहाना कुमार ने बनाया था।
इसके साथ ही पूजा के अलावा, भारत ने शुक्रवार को दो और गोल्ड मेडल जीते। इनमें गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 5000 मीटर और नंदिनी अगासरा ने हेप्टाथलॉन में जबकि पारूल चौधरी ने महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए सिल्वर मेडल जीता।
![]()
