आईपीएल 2025 के सबसे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी मैच समाप्त होने के बाद जैसे ही टूर्नामेंट के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी और कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी के सामने आए तो वे अपने आप को रोक नहीं पाे और उनसे मिलते ही नीचे झुककर उन्हें प्रमाण करने लगे। इसे देखकर धोनी हैरान रह गए और बाद में उन्होंने वैभव को खुशी खुशी देखा और उठाया। ये पल बेहद खास था और इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
आईपीएल 2025 के 62वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराया। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 187 रन बनाए। चेन्नई की ओर से आयुष म्हात्रे ने 43 और डेवाल्ड ब्रेविस ने 42 रन बनाए। राजस्थान के लिए आकाश और युद्धवीर ने 3-3 विकेट झटके।
![]()
