ऑपरेशन सिन्दूर के अंतर्गत सेवा देने वाले सैनिकों के सम्मान में प्रयागराज ज., कानपुर सेन्ट्रल, करछना रेलवे स्टेशन, इटावा, गोविंदपुरी स्टेशन सहित विभिन्न स्टेशनों पोअर बेंचों को भारतीय सेना के विशिष्ट रंगों में सजाया गया है । इस पहल से देश में सेना के प्रति कृतज्ञता के साथ समाज में देशभक्ति की भावना और प्रबल होगी । भारतीय सेना के विशिष्ट रंगों से प्लेटफार्म की बेंचों को रंगने का नवाचार यात्रियों को विशेष अनुभव प्रदान करेगा । प्रयागराज मण्डल का यह प्रयास सभी को स्मरण कराएगा कि हमारी शांति, सुरक्षा और स्वतंत्रता हमारे वीर सैनिकों के त्याग की देन है। रेल प्रशासन की यह पहल देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है, जो युवाओं को प्रेरित करेगी और राष्ट्र सेवा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देगी।
![]()
