206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को दूसरे ओवर में पहला झटका लगा। अथर्व 13 रन बनाकर आउट हुए। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 20 गेंद में 59 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ईशान किशन 28 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हुए। हेनरिक क्लासेन ने 28 गेंद में 47 रन बनाए। अनिकेत और नितीश ने 5-5 रन बनाए। लखनऊ की ओर से राठी ने दो, विलियम शार्दुल ने 1-1 विकेट लिया।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की। मिचेल मार्श 39 गेंद में 65 रन बनाकर आउट हुए। मार्श और मार्करम के बीच पहले विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी हुई। कप्तान ऋषभ पंत 6 गेंद में सात रन ही बना सके। एडन मार्करम 38 गेंद में 61 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आयुष ने 5 गेंद में तीन रन बनाए। निकोलस पूरन ने 26 गेंदों पर 45 रन बनाकर आखिरी ओवरों में रफ्तार प्रदान की। उन्होंने मार्करम और बाद में आयुष बदोनी और अब्दुल समद के साथ अहम साझेदारियां कीं।
![]()
