साउथ अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर एबी डिविलियर्स 11 साल आरसीबी के लिए खेले। बेंगलुरु के लिए खेले 156 मैचों में उन्होंने 4.491 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने विराट कोहली के साथ कई यादगार साझेदारियां की और कई रिकॉर्ड भी बनाए। वो अपने करियर में कभी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाए और 2021 में आईपीएल से संन्यास ले लिया था।
इंस्टाग्राम पर एक लाइव सेशन के दौरान उन्होंने कहा कि, मेरी बात नोट कर लें, आरसीबी अगर फाइनल में जाती है तो मैं वहां टीम के साथ स्टेडियम में मौजूद रहूंगा। विराट कोहली के साथ मिलकर ट्रॉफी उठाने से ज्यादा गर्व की बात मेरे लिए दूसरी नहीं होगी। मैंने कई सालों तक इसका प्रयास किया था।
![]()
