समिति की बैठक 30 सितम्बर,2025 को महाप्रबन्धक सभा कक्ष, गोरखपुर में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर यांत्रिक
कारखाना/इज्जतनगर एवं ईएनएचएम विंग द्वारा पावर प्वाइंट प्रस्तुति दी गयी। बैठक में प्रमुख विभागाध्यक्ष, तीनों मंडलों के अपर
मुख्य राजभाषा अधिकारी, कारखानों एवं उत्पादन इकाइयों के उप मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं उनके प्रतिनिधि तथा वरिष्ठ
पर्यवेक्षक उपस्थित थे।
बैठक को संबोधित करते हुये अपर महाप्रबन्धक श्री विनोद कुमार शुक्ल ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे सरकारी काम-काज में हिन्दी का
प्रगामी प्रयोग बढ़ाने के लिये निरंतर प्रयासरत है। यह क्षेत्र हिन्दी के प्रयोग-प्रसार में अग्रणी है। हिन्दी दिवस और अखिल भारतीय
राजभाषा सम्मेलन के अवसर पर गांधीनगर, गुजरात में 15 सितम्बर,2025 को गोरखपुर नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति को
हिन्दी के सर्वाधिक प्रयोग के लिये प्रषंसनीय पुरस्कार प्रदान किया गया। हर्ष का विषय है कि इस रेलवे पर राजभाषा के प्रयोग-प्रसार
की स्थिति अच्छी है। यह प्रसन्नता की बात है कि पूर्वोत्तर रेलवे समय-समय पर साहित्यकारों की जयन्तियाँ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों
का आयोजन कर राजभाषा के प्रयोग-प्रसार में वृद्धि कर रहा है। रेलवे से सम्बन्धित प्रमुख विषयों पर हिन्दी में चर्चा हो तो सही
मायने में राजभाषा हिन्दी का विकास होगा। विभागों में सभी रेलकर्मी हिन्दी में कार्य करें। इस दौरान सरल व बोलचाल की भाषा का
प्रयोग किया जाय। यह रेल सरकार की राजभाषा नीति-नियमों के शत-प्रतिषत अनुपालन के प्रति पूर्णतया वचनबद्ध है। इस सम्बन्ध
में कार्यालयों में कार्यषालाओं एवं तकनीकी संगोष्ठियों का आयोजन कर जागरूकता लायी जाय। इस रेलवे पर कार्यरत सभी अधिकारी
व कर्मचारी अपने दैनिक कार्यों के साथ-साथ हिन्दी के प्रसार के लिये अपने प्रयास निरन्तर जारी रखें। उन्होंने निर्देष दिया कि सभी
अधिकारी अपने निरीक्षणों में राजभाषा की प्रगति का भी निरीक्षण अवष्य करें।
क्षेत्रीय रेलवे राजभाषा कार्यान्वयन समिति की कैलेण्डर वर्ष 2025 की जून तिमाही की बैठक में सभी का स्वागत करते हुये मुख्य
राजभाषा अधिकारी एवं प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री संजय सिंहल ने कहा कि इस समिति की पिछली बैठक 30 जून,2025 को
सम्पन्न हुई थी। महाप्रबन्धक द्वारा दिये गये निर्देष के अनुपालन में आज की बैठक में यांत्रिक कारखाना, इज्जतनगर द्वारा प्रस्तुति दी
जा रही है।
उन्होंने कहा कि हिन्दी राष्ट्रीय अस्मिता एवं एकता की एक सषक्त कड़ी है। 14 सितम्बर ‘‘हिन्दी दिवस‘‘ के उपलक्ष में रेल मुख्यालय में
18 से 23 सितम्बर तक राजभाषा सप्ताह समारोह के दौरान विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस प्रकार के आयोजन से
कर्मचारियों में राजभाषा हिन्दी में कार्य करने के प्रति जागरूकता बढ़ती है। पूर्वोत्तर रेलवे पर राजभाषा में अच्छा कार्य किया जा रहा
है, इसे बनाये रखना है। श्री सिंहल ने कहा कि विभागों से प्राप्त रपट के अनुसार राजभाषा विभाग गृह मंत्रालय के वार्षिक कार्यक्रम में
दिये गये लगभग सभी मदों में निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया गया है, इसे बनाये रखना है। राजभाषा के प्रयोग-प्रसार के लिये हमें
और अधिक जागरूक रहने की आवष्यकता है।
उप मुख्य राजभाषा अधिकारी मोहम्मद याकूब शेख ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आज यांत्रिक कारखाना, इज्जतनगर के
द्वारा बहुत ही उपयोगी जानकारी दी गई। आप सभी के सामूहिक प्रयास से इस रेलवे पर राजभाषा को लागू करने का मार्ग प्रषस्त हो
रहा है। मैं आप सभी से आग्रह करता हूँ कि कार्यवृत्त के माध्यम से जारी इस बैठक में लिये गये निर्णयों को अपने कार्यक्षेत्र में लागू
करायें।
पिछली बैठक के कार्यवृत्त की पुष्टि की गयी तथा उसके प्रमुख निर्णयों के अनुपालन स्थिति की समीक्षा की गयी। राजभाषा अधिकारी
श्री गोपाल प्रसाद गुप्ता द्वारा कार्यसूची के अनुसार समिति के सदस्यों के विचार एवं सुझाव प्राप्त किये गये तथा बैठक का संचालन
किया गया।
![]()
