पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर में 11 अराजपत्रित रेलकर्मि सेवानिवृत्त

गोरखपुर 30 सितम्बर, 2025: प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी कार्यालय में उप मुख्य कार्मिक अधिकारी/मुख्यालय श्री वी.के.द्विवेदी ने
30 सितम्बर,2025 को सेवानिवृत्त हो रहे 11 अराजपत्रित रेलकर्मियों को गोल्ड प्लेटेड मेडल, समापक राशि का प्रपत्र एवं सेवा
प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा सेवानिवृत्त रेलकर्मियों के स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की।
सेवानिवृत्त रेल कर्मियों को सम्बोधित करते हुए उप मुख्य कार्मिक अधिकारी/मुख्यालय श्री वी.के.द्विवेदी ने कहा कि आप सभी ने
अपने जीवन का एक लम्बा समय रेलवे को दिया है। आपके अनुभव से हम आगे भी लाभ उठाते रहेंगे। आपको जब भी समस्या हो आप
मिल सकते हैं। आपकी समस्याओं का समाधान किया जायेगा। इस अवसर पर कार्मिक एवं लेखा विभाग के अधिकारी, यूनियन के
पदाधिकारी तथा सेवा निवृत्त होने वाले रेल कर्मियों के परिजन उपस्थित थे।
लेखा विभाग में आयोजित एक अन्य समारोह में 30 सितम्बर,2025 को सेवानिवृत्त हो रहे 03 अराजपत्रित रेलकर्मी को वित्त
सलाहकार एवं मुख्य लेखाधिकारी/डब्ल्यू.एस.टी. श्री रोहित कुमार निरंजन ने गोल्ड प्लेटेड मेडल, समापक राशि का प्रपत्र एवं सेवा
प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा सेवानिवृत्त रेलकर्मियों के स्वस्थ एवं सुखमय भविष्य की कामना की।

Loading

Related posts