भारतीय वीर कैसे बॉर्डर पर पाकिस्तान की कोशिशों को ध्वस्त कर रहे हैं अपने जान की परवाह किए बिना, यह भारत की सेना और सुरक्षा बल की ताकल को दर्शाता है। 10 मई की सुबह खबर आयी थी कि शुक्रवार रात को पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा बिना उकसावे के गोलीबारी के बाद एक मजबूत जवाबी कार्रवाई में, सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पुष्टि की कि उसने जम्मू के अखनूर सेक्टर के पार पाकिस्तान के सियालकोट जिले में स्थित लूनी में एक आतंकवादी लॉन्च पैड को नष्ट कर दिया है। यह कार्रवाई शुक्रवार रात करीब 9 बजे शुरू हुए संघर्ष विराम उल्लंघन का एक सुनियोजित जवाब था। अब भारतीय सेना ने वीरों की शौर्य गाथा को बयान करते हुए पाकिस्तान की ईंट बनाने का और भारतीय सेना की ताकत को दर्शाता एक वीडियो शेयर किया है जिसके साथ उन्होंने पाकिस्तान को संदेश भी दे दिया है।
आपको बता दें कि एयर ऑपरेशन के महानिदेशक, एयर मार्शल ए.के. भारती ने पाकिस्तानी सेना के बारे में एक साहसिक बयान दिया। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई आतंकवाद के खिलाफ है, न कि पाकिस्तानी सेना या राज्य के साथ, लेकिन भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों पर हमला करने के बाद पाकिस्तानी सेना ने हस्तक्षेप किया।
![]()
