आटा को जरूर करने दें रेस्टएक बार जब आप भटूरे का आटा लगा लेते हैं तो उसे रेस्ट जरूर करने दें। आटे को आराम देने से ग्लूटेन को आराम मिलता है, जिससे आटा मुलायम बनता है। जब आटा आराम करता है, तो यीस्ट या बेकिंग सोडा को काम करने का समय मिलता है, जिससे भटूरे में फूलापन आता है। इसके लिए आप आटा गूंधने के बाद, इसे गीले कपड़े या प्लास्टिक रैप से ढक लें ताकि यह सूखा न हो। इसे कमरे के तापमान पर कम से कम 1 से 2 घंटे के लिए आराम करने दें।
गूंधने के लिए गर्म पानी का उपयोग करें
जब भी आप भटूरे का आटा लगाएं, तो उसके लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें। गर्म पानी यीस्ट या बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर को सक्रिय करता है। जिससे भटूरे बहुत नरम व फूले हुए बनते हैं। ध्यान रखें कि पानी को गुनगुना रखें, न ज्यादा गर्म और न ज्यादा ठंडा। बहुत गर्म पानी यीस्ट को मार सकता है और ठंडा पानी आटे को अच्छे से फुलाने में कठिनाई पैदा करता है। गूंधते समय धीरे-धीरे गुनगुना पानी आटे में डालें।
दही का उपयोग करें
भटूरे का आटा लगाते समय दही का इस्तेमाल करना भी काफी अच्छा माना जाता है। दही आटे को मुलायम बनाने और नमी देने का काम करता है। इससे आटा मुलायम होता है और भटूरे में अच्छा फूलापन आता है। इसलिए आटा लगाते समय उसमें एक टेबलस्पून दही और घी डालें। दही न केवल नमी देता है, बल्कि आटे को हल्का और मुलायम भी बनाती है।
![]()
