बिहार लैब असिस्टेंट भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक; अभी करें अप्लाई

 बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने लैब असिस्टेंट के 143 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी थी, जिसकी अंतिम तिथि अब नजदीक आ चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 15 मई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।इस भर्ती अभियान के तहत कुल 143 पदों को भरा जाएगा। इनमें सामान्य वर्ग (यूआर) के लिए 56 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 14 पद, पिछड़ा वर्ग (बीसी) के लिए 18 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) के लिए 27 पद, बीसी महिला के लिए 5 पद, अनुसूचित जाति के लिए 22 पद और अनुसूचित जनजाति के लिए 1 पद निर्धारित किए गए हैं।
वर्ग पदों की संख्या
सामान्य वर्ग 56
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 14
पिछड़ा वर्ग 18
अत्यंत पिछड़ा वर्ग 27
बीसी महिला 5
अनुसूचित जाति 22
अनुसूचित जनजाति 1
कुल पद 143

 

शैक्षिक योग्यता- आयु सीमा

उम्मीदवारों को भारत के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस स्ट्रीम के साथ इंटरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

इस भर्ती में न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष निर्धारित की गई है। पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष, जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष निर्धारित है।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: 540 रुपये
  • एससी / एसटी / दिव्यांग: 135 रुपये

क्वालिफाइंग मार्क्स (Minimum Qualifying Marks)

क्वालिफाइंग मार्क्स की बात करें तो BSSC लैब असिस्टेंट भर्ती में विभिन्न वर्गों के लिए न्यूनतम अर्हता प्रतिशत अलग-अलग निर्धारित किया गया है। अनारक्षित वर्ग के लिए 40% अंक न्यूनतम जरूरी हैं। पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 36.5% तय की गई है, जबकि अत्यंत पिछड़ा वर्ग र अनुसूचित जाति / जनजाति दोनों के लिए यह मानक 34% रखा गया है। महिला उम्मीदवारों और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों को थोड़ी छूट दी गई है और उनके लिए न्यूनतम अर्हता अंक 32% निर्धारित हैं।

Loading

Related posts