फिलहाल आईपीएल के 18वें सीजन के अभी भी 16 मुकाबले खेले जाने हैं। आईपीएल 2025 में 8 मई को पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच खेला जा रहा था। जिसे बीच में ही रोक कर रद्द कर दिया गया। बाद में आईपीएल चेयरमैन अरुण सिंह धूमल ने खुलासा किया कि मैदान में किसी भगदड़ की घटना से बचने के लिए तकनीकी खराबी का सहाराय लेना पड़ा।
इसी बीच ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार, आईपीएल 2025 के बाकी मुकाबलों के लिए तीन मैदानों को चुना जा सकता है। ये 3 मैदान बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, चेन्नई का चेपॉक और हैदराबाद का राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हो सकता है। फिलहाल बीसीसीआई आईपीएल 2025 को दोबारा शुरू करने के लिए तारीख तय करने के लिए बीसीसीआई अधिकारी जल्द बैठक कर सकते हैं।
![]()
