पूरी दुनिया आज भारत के समर्थन में आकर खड़ी हो चुकी है और पाकिस्तान आज अलग थलग हो चुका है। पाकिस्तान लके लिए इस वक्त मुसीबत हर तरफ से आ रही है। भारत ने पाकिस्तान में आतंक के बेस कैंप को उड़ा दिया। भारत ने साफ किया कि हमारा टारगेट कभी भी आम लोग नहीं है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद एलओसी पर बारूद नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की बातों की गरज सुनाई पड़ रही है। जहां पाकिस्तान उम्मीद कर रहा था कि चीन, तुर्की और मुस्लिम देश उसके समर्थन में खुलकर खड़े होंगे। वहां अब सबकुछ उल्दा हो गया है। चीन ने भारत की निंदा नहीं की बल्कि आतंकवाद के खिलाफ बयान दिया। इजरायल और अमेरिका खुलकर भारत के साथ आ गए। सबसे चौंकाने वाली बात भारत का पूरा विपक्ष इस बरा एकजुट है औऱ सेना के साथ खड़ा है।
एक वीडियो पाकिस्तान में खूब वायरल हो रहा है। इसमें पाकिस्तानी एंकर लाइव शो में टीवी पर रोते हुए कहती है कि हमारे मासूम शहीद हो रहे हैं। उनसे अल्लाह की मुलाकात होगी। खुदा के सामने वो शिकायत न करे कि हमने कुछ नहीं किया। इस क्लिप को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि पाकिस्तान के अंदर क्या हालत हैं। पाकिस्तान का आईएसपीआर दावा कर रहा है कि केवल 26 लोग मरे, लेकिन जैश ए मोहम्मद चीफ मसूद अजहर की फैमिली ने खुद कहा कि उसकी फैमिली के दस लोग मारे गए हैं। चीनी विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान और पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में भारत के हवाई हमले को ‘अफ़सोसजनक’ कहा है।
![]()
