इमरान की पार्टी के नेता ने कहा कि सीमा पर खड़े पाकिस्तानी सैनिकों को उम्मीद है कि सरकार बहादुरी से लड़ेगी। जब आपका नेता बुजदिल (कायर) हो जो मोदी का नाम तक नहीं ले सकता, तो आप सीमा पर लड़ रहे सैनिक को क्या संदेश दे रहे हैं? यह घटना भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के नए स्तर पर पहुंचने के बाद हुई है, जब सेना ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमलों के जवाब में 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सटीक हमले किए थे। इन हमलों में एक नेपाली नागरिक सहित 26 लोग मारे गए थे। सरकार ने मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि इस अभियान में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। सैन्य कार्रवाई का लक्ष्य लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद सहित आतंकवादी संगठनों से जुड़े बुनियादी ढांचे को नष्ट करना था।
![]()
