ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने आयुष म्हात्रे को उनके रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया गया था। अपने पहले ही मैच में आयुष ने इम्पैक्ट पारी खेली थी। दूसरे मैच में भी अपना क्लास दिखाया था। तीसरे में वह जल्दी आउट हो गए थे लेकिन, बड़े मैच में म्हात्रे ने अपनी पारी से इसे यादगार बना दिया।
आरसीबी के 214 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने सधी हुई शुरुआत की। भुवनेश्वर कुमार के ओवर में म्हात्रे ने 26 रन लेकर चेन्नई की पारी को रफ्तार दी। आयुष म्हात्रे ने इसके बाद 25 गेंद पर अपना पहला आईपीएल अर्धशतक पूरा किया और इसके साथ ही इतिहास रच दिया।
![]()
