कॉफी विद करण में सामंथा प्रभु ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की। जब उनसे उनकी जिंदगी की सबसे खराब अफवाहों में से एक के बारे में पूछा गया तो सामंथा ने कहा कि नागा चैतन्य से तलाक के बाद उनके बारे में कहा गया कि उन्होंने 250 करोड़ रुपये का गुजारा भत्ता लिया है। अभिनेत्री ने कहा, ‘इतना ही नहीं, लोग यह भी कह रहे थे कि मैंने प्री-नप साइन किया है।’ इंटरव्यू के दौरान सामंथा रूथ प्रभु ने कहा कि तलाक के बाद उन्हें 200 करोड़ रुपये का गुजारा भत्ता मिलने वाला था, लेकिन उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया और उन्होंने किसी भी तरह का प्री-नप साइन नहीं किया।पिछले साल सामंथा वरुण धवन के साथ वेब सीरीज ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में नजर आई थीं। इससे पहले भी उन्होंने ‘फैमिली मैन 2’ में एक आतंकवादी की भूमिका निभाई थी। जल्द ही वह ‘रक्त ब्रह्मांड’ नाम की एक वेब सीरीज में भी नजर आएंगी। इन वेब सीरीज में काम करने से पहले ही हिंदी बेल्ट के दर्शक सामंथा को जानते थे क्योंकि उनकी कई साउथ फिल्में हिंदी में डब की गई थीं और दर्शकों को पसंद भी आई थीं।
![]()
