मण्डल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, श्री रजनीश अग्रवाल ने स्वच्छता पखवाड़ा -2025 में स्वच्छता कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुये कहा कि ‘स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि यह एक निरंतर जिम्मेदारी है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है’ । प्रयागराज मंडल निरंतर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्यरत है तथा ‘स्वच्छ रेल-स्वच्छ भारत’ मिशन को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है । स्वच्छता पखवाड़ा -2025 के अभियान के माध्यम से स्टेशनों पर स्वच्छता को और अधिक बेहतर बनाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न स्टेशनों का निरीक्षण किया तथा स्वच्छता कार्यों की सराहना करते हुये स्वच्छता कर्मियों को प्रोत्साहित किया ।
इसी क्रम में कानपुर सेंट्रल पर स्टेशन अधीक्षक, श्री अवधेश द्विवेदी के नेतृत्व में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत निबंध लेखन, क्विज़ चित्रकला, स्लोगन लेखन, पोस्टर मेकिंग, स्वच्छ स्टेशन प्रतियोगिता एवं सर्वश्रेष्ठ सफाई मित्र सम्मान जैसी गतिविधियाँ आयोजित की । इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों ने स्वच्छता के महत्व पर अपने विचार एवं रचनात्मकता प्रस्तुत की । विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए तथा सभी कर्मचारियों एवं यात्रियों से स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखने का आग्रह किया गया । इस अवसर पर मुख्य स्वास्थय निरीक्षक, श्री अतुल गंगवार उपस्थित थे ।
![]()
