शिखर धवन एक्स इसको लेकर एक्स पर लिखा है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने लिखा कि कारगिल में भी हराया था। पहले ही इतना गिरे हुए हो और कितना गिरोगे। बेवजह कमेंट्स पास करने से अच्छा है अपने देश की तरक्की में दिमाग लगाओ। धवन ने शाहिद अफरीदी को मेंशन भी किया है। उन्होंने आगे लिखा है कि हमें हमारी इंडियन आर्मी पर बहुत गर्व है। भारत माता की जय, जय हिंद। बता दें कि पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने एक्शन लेते हुए तमाम पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों के यूट्यूब चैनल्स को भारत में प्रतिबंधित कर दिया है। इनमें शोएब अख्तर, बासित अली, राशिद लतीफ और कामरान अकमल के नाम शामिल हैं।
इससे पहले शिखर धवन ने भारतीय सेना के अफसरों के साथ एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वह सैनिकों के साथ भारत माता की जय के नारे लगाते नजर आ रहे हैं। धवन ने इस बात पर जोर दिया कि कश्मीर हमेशा से भारत का हिस्सा रहा है। धवन ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है, एक दिल, एक आवाज। कश्मीर हमारा था, है और रहेगा। भारत माता की जय, जय हिन्द।
![]()
