लखनऊ सुपर जाटंट्स ने आईपीएल 2025 की नीलामी में ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड तोड़ बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि, इस सीजन उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है।
अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ डेविड मिलर, अब्दुल समद और आयुष बदोनी को अपने आगे भेजकर उन्होंने अपनी कप्तानी पर भी सवाल खड़े कर लिए हैं। उनकी ये हरकत को संजीव गोयनका को भी रास नहीं आएगी।
ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने तब आए जब 19.4 ओवर में टीम ने 159 के स्कोर पर अपना पांचवां विकेट खोया था। पंत ने पारी की आखिरी दो गेंदों का सामना किया और वह एक भी रन नहीं जोड़ पाए। उनके विकेट के बाद मालिक संजीव गोयनका का रिएक्शन देखने लायक था।
![]()
