दिल्ली से ऋषिकेश
शादी में बचा हो समय तो आप वीकेंड पर पार्टनर के साथ ऋषिकेश के सफर पर जा सकते हैं। दिल्ली से ऋषिकेश आप बस या ट्रेन से जा सकते हैं। शादी से पहले पार्टनर को एहसास कराएं वह आप के साथ सहज महसूस करें और उसे अच्छा दोस्त बनाने के लिए ऋषिकेश में आप रिवर राफ्टिंग, ट्रेकिंग का आनंद ले सकते हैं।
जयपुर
आप अपने पार्टनर के साथ राजस्थान के खूबसूरत शहर जयपुर घूमने जा सकते हैं। यहां पर आप अपनी शादी की शॉपिंग भी कर सकते हैं। यहां आप घूमने के लिए किले से लेकर जयपुर की फेमस जगह चोखी धानी शाम के समय जा सकते हैं। यहां आप शादी के लिए सुंदर वेडिंग लहंगा, दुपट्टे खरीद सकते हैं।
मुंबई से पुणे का सफर
अगर आप मुंबई में रहने वाले हैं तो मंगेतर के साथ पुणे तक की रोड ट्रिप प्लान करें। पहाड़ों और हरियाली के रास्ते से होते हुए आप खूबसूरत नजारों का मजा ले सकते हैं। वहीं मानसून के दौरान यहां नजारी बहुत सुंदर हो सकता है। दरअसल, मुंबई से पुणे का सफर केवल 200 किमी का है। लॉन्ग ड्राइव का मजा पार्टनर के साथ लें सकते हैं।
दिल्ली
मंगतेर के साथ शादी की शॉपिंग के साथ ही आप दिल्ली में घूमने के लिए कई जगहों पर जा सकते हैं। आप इंडिया गेट, लाल किला, अक्षरधाम मंदिर, हौज खास विला और कई सुंदर पार्क जा सकते हैं। चाहे आप इन जगहों पर शादी से पहले प्रीवेडिंग फोटोशूट करा सकते हैं।
![]()
