बिहार, उत्तराखंड और यूपी में चल रही हैं नई भर्तियां, जानें कौन से पद हैं खाली; देखें लिस्ट

विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों द्वारा कई महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती के अवसर घोषित किए गए हैं। इन भर्तियों में बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC), उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC), हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (HURL), नेशनल बैंक फॉर फाइनेंसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट (NABFID), और केंद्रीय जल आयोग (CWC) जैसे प्रमुख संस्थान शामिल हैं।

इन संस्थानों द्वारा विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिनमें सहायक विकास अधिकारी, मैनेजर, इंजीनियर, स्टेनोग्राफर सहित अन्य पद शामिल हैं।

बिहार कर्मचारी चयन आयोग भर्ती 2025 (BSSC Jobs)

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने कल्याण व्यवस्थापक और निम्नवर्गीय लिपिक के कुल 56 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 21 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 17 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवार आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जा सकते हैं।

उत्तराखंड में भर्ती (UKSSSC) 

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने सहायक विकास अधिकारी के 45 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की अंतिम तिथि 16 मई 2025 निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को 29,200 रुपये से 92,200 रुपये प्रतिमाह का वेतनमान दिया जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया के लिए आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।

एचयूआरएल भर्ती 2025 (HURL)

हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (HURL) ने मैनेजर, इंजीनियर और अन्य तकनीकी पदों के लिए कुल 108 रिक्तियों की घोषणा की है। आवेदन की अंतिम तिथि 06 मई 2025 रखी गई है। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता में इंजीनियरिंग, डिप्लोमा व अन्य संबंधित योग्यताएं मांगी गई हैं। इच्छुक अभ्यर्थी jobs.hurl.net.in वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

एनएबीएफआईडी (NABFID) सीनियर एनालिस्ट भर्ती

नेशनल बैंक फॉर फाइनेंसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट (NABFID) ने सीनियर एनालिस्ट के 31 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 04 मई 2025 है। इन पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट है nabfid.org/careers।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भर्ती

इलाहाबाद विश्वविद्यालय टीचिंग भर्ती 2025 के अंतर्गत असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 02 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता में यूजीसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री साथ ही नेट/सेट पास होना अनिवार्य है। आयु सीमा विश्वविद्यालय के नियमानुसार होगी, जिसमें आरक्षित वर्गों को छूट प्रदान की जा सकती है।

नॉर्दर्न कोलफील्ड लिमिटेड में नौकरी (NCL) 

एनसीएल तकनीशियन भर्ती 2025 के तहत नॉर्दर्न कोलफील्ड लिमिटेड ने फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर और अन्य तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 17 अप्रैल से 10 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास होना अनिवार्य है। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।

Loading

Related posts