आईडीबीआई में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पद के लिए बंद होने वाली है आवेदन विंडो, तुरंत भर दें फॉर्म

आईडीबीआई बैंक स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) भर्ती 2025-26 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही समाप्त होने वाली है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 20 अप्रैल, 2025 तक आईडीबीआई की आधिकारिक वेबसाइट (idbibank.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 119 रिक्त पदों को भरा जाएगा। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग योग्यताएं मांगी गई हैं। इनमें स्नातक (Graduate), स्नातकोत्तर (Postgraduate), सीए, एमबीए, बीई/बीटेक जैसी डिग्रियां शामिल हैं, जो किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से प्राप्त होनी चाहिए। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में प्रासंगिक अनुभव भी आवश्यक है। आयु सीमा पदानुसार तय की गई है, जो सामान्यतः 25 से 45 वर्ष के बीच हो सकती है।

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

एससी/एसटी वर्ग के आवेदकों को 250 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 1050 रुपये का शुल्क लागू है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.idbibank.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “Careers” सेक्शन में जाएं, फिर “Current Openings” पर क्लिक करें।
  • वहां पर “Specialist Cadre Officer (SCO) 2025” भर्ती से संबंधित लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर आवेदन करने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करें और फिर लॉगिन करें।
  • अब आवेदन फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित अपने पास रख लें।

Loading

Related posts