6 मैच में 4 जीत और 2 हार के साथ गुजरात टाइटंस पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर हैं। जबकि दिल्ली कैपिटल्स 6 मैच में 5 जीत और 1 हार के साथ टॉप पर है। ऐसे में दोनों के बीच कड़े मुकाबले की उम्मीद फैंस को है।
हेड टू हेड रिकॉर्ड
आईपीएल में अब तक गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कुल 5 बार भिड़ंत हुई है। इन मैच में दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा गुजरात टाइटंस पर भारी रहा है। गुजरात टाइटंस ने जहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 2 मैच में जीत हासिल की है वहीं उसे 3 मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है। दोनों टीमों के बीच आखिरी बार भिड़ंत पिछले सीजन में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुई थी, जहां दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात को 4 विकेट से मात दी थी।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम आंकड़े
वहीं आईपीएल में अब तक गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 2 बार टक्कर हुई है। दोनों ही मुकाबले गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को मात दी है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहली बार दोनों टीमों की भिड़ंत 2 मई 2023 को हुई थी, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 5 रन से हराया था। दोनों टीमों की भिड़ंत इसी मैदान पर दूसरी बार 17 अप्रैल 2024 को हुई थी, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 67 गेंद शेष रहते 6 विकेट से मात दी थी।
![]()
