शनि का नक्षत्र परिवर्तन कब कर रहे?
इस समय शनि देव पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में हैं। ज्योतिष के मुताबिक, शनि 28 अप्रैल को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में एंट्री करेंगे।
मिथुन राशि
शनि के नक्षत्र परिवर्तन से मिथुन राशि के जातकों को कई लाभ प्राप्त होंगे। इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके हुए कार्य सभी पूर्ण होंगे। मन खुशियों से भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। मेहनत करने से हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। जातक को करियर में सफलता प्राप्त हो सकती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों का भाग्य उदय होने वाला है। इस राशि के जातक काम के क्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव कर सकते हैं। शनि के नक्षत्र परिवर्तन करने से बिगड़े काम पूरे होंगे। करियर की समस्या में काफी छुटकारा मिलेगा। काम की वजह से विदेश यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं।
![]()
