सिराज आईपीएल में 100 या उससे ज्यादा विकेट चटकाने वाले 26वें गेंदबाज हैं। वहीं, सिराज आईपीएल में संयुक्त रूप से सातवें सबसे तेज 100 विकेट कंप्लीट करने वाले भारतीय पेसर बन गए हैं। सिराज के अलावा शार्दुल ठाकुर ने भी 97 मैचों में विकेटों का शतक लगाया। जहीर ने आईपीएल में 99 मैचों में 100 विकेट पूरे किए थे। हर्षल पटेल और भुवनेश्वर कुमार सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले भारतीय पेसर हैं। दोनों ने 81-81 आईपीएल मैचों में ये कारनामा किया था। उनके बाद आशीष नेहरा (83 मैच), संदीप शर्मा (87 मैच), जसप्रीत बुमराह (89 मैच), मोहित शर्मा (92 मैच) और मोहम्मद शमी 97 मैच है।
वहीं सिराज ने अपने आईपीएल का डेब्यू सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से किया था। वह आईपीएल 2018 से पहले आरसीबी से जुड़े और सात साल तक आरसीबी के साथ थे। सिराज पहली बार जीटी के लिए खेल रहे हैं।
![]()
