नमन धीर मुंबई के लिए काफी बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे ते और उन्होंने केवल 23 गेंद में 46 रन बना दिए थे। टाइमआउट के तुरंत बाद आए दिग्वेश ने उन्हें एक खूबसूरत गेंद पर क्लीन बोल्ड किया। उन्हें आउट करने के बाद दिग्वेश ने दो तरह की सेलिब्रेशन की। पहले तो उन्होंने नोटबुक सेलिब्रेशन की जिसमें वह कुछ लिखने की एक्टिंग कर रहे थे। उनकी दूसरी सेलिब्रेशन ब्राजील के मशहूर फुटबॉल नेमार से मिलती-जुलती थी। दोनों हाथों के अंगूठे और सबसे आखिरी वाली उंगील को निकालकर उन्होंने टेलीफोन जैसा साइन बनाया और हाथों को हिलाते हुए दिखे।
दिग्वेश शायद नोटबुक सेलिब्रेशन को अपना ट्रेडमार्क सेलिब्रेशन बनाने की कोशिश में है। नमन धीर को आउट करने के बाद किए गए इस सेलिब्रेशन से उन्हें किसी भी तरह के नुकसान की उम्मीद नहीं है। पंजाब के बल्लेबाज प्रियांश आर्य को आउट कनरे के बाद दिग्वेश भागते हुए उनके पास आए और आक्रामक तरीके से नोटबुक सेलिब्रेशन किया था। शायद इसी कारण से उनके ऊपर मैच की फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और एक डिमेरिट पॉइंट लगा था।
![]()
