चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शुरुआती दो गेम जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ी कुछ दिन बाद मैदान पर उतरेंगे। इस बीच कप्तान रोहित शर्मा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह दुबई में फील्डिंग कोच टी दिलीप के साथ सड़कों पर दिखे। इस दौरान फैंस ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई।
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने फील्डिंग को छोड़ दिया जाए तो अभी तक गेंदबाजी और बैटिंग धमाकेदार प्रदर्शन किया है। भारत ने दोनों मैचों में विपक्षी टीमों को ऑलआउट किया है। शुभमन गिल और विराट कोहली ने शतक लगाया है। सलामी बल्लेबाज गिल लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं श्रेयस अय्यर ने भी अहम पारियां खेली हैं।
![]()
