उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक, श्री उपेन्द्र चन्द जोशी के मार्गदर्शन एवं प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक श्री एस पी द्विवेदी के नेतृत्व में डिपो एवं डिवीजन ने मिलकर विभिन्न प्रकार के स्क्रैप जैसे कि कंडेम्नड वैगन, कोच, पानी की टंकिया,स्टील स्ट्रक्चर्स, नॉन फेरस इत्यादि का निष्पादन किया । उत्तर मध्य रेलवे सदैव स्क्रैप निष्पादन को प्राथमिकता देता रहा है और इसकी सावधिक समीक्षा उच्च स्तर पर होती रही है । इससे न केवल राजस्व का अर्जन हुआ है बल्कि परिसर को स्वच्छ रखने मे मदद मिली एवं बहुमूल्य रेलवे भूमि भी रेलवे के उपयोग हेतु खाली हुई है।
उत्तर मध्य रेलवे जीरों स्क्रैप का लक्ष्य हासिल करते हुये अपने परिसरों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
![]()
