डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने दिवंगत पूर्व मंत्री और उनकी धर्मपत्नी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने उनके आवास पर पहुँच कर व्यक्त किया शोक संवेदना

लालगंज(रायबरेली)। प्रदेश सरकार के यशस्वी उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवम् भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने पूर्व न्याय एवं विधि मंत्री मंत्री गिरीश नारायण पाण्डेय और उनकी धर्मपत्नी वीणा पाण्डेय के निधन पर शुक्रवार को उनके पान दरीबा स्थित आवास पर पहुँचकर दिवंगत पूर्व न्याय एवं विधि मंत्री मंत्री गिरीश नारायण पाण्डेय और उनकी धर्मपत्नी वीणा पाण्डेय की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दोनो दिवंगत पुण्य आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक एवम् प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने दोनों दिवंगत पुण्य आत्माओं को शांति और परिवारी जन के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दुःख की घड़ी में परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की माँग की।
बतातें चलें कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के पद चिन्हों पर चलने वाले व जिले की की राजनीति के पितामह और कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में भाजपा की जमीन तैयार करने वाले व लालगंज नगर में विद्या भारती के तहत कई शिक्षण संस्थाओं की स्थापना करने वाले महापुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रायबरेली चुनाव को रद्द करवाने में अहम भूमिका निभाने वाले, लोकतंत्र सेनानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के मंत्रिमंडल में न्याय एवं विधि मंत्री रहे गिरीश नारायण पांडेय का एसजीपीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान बीती 28 मार्च की सुबह 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें बीते गुरुवार को एसजीपीजीआई, लखनऊ में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। गुरुवार 27 मार्च को 24 घंटे पहले उनकी धर्मपत्नी वीणा पांडेय 85 वर्ष का भी स्वर्गवास हो गया था। दिवंगत पूर्व न्याय एवं विधि मंत्री मंत्री गिरीश नारायण पाण्डेय और उनकी धर्मपत्ती वीणा पाण्डेय के निधन पर सोमवार 31 मार्च को कस्बे के शांती उत्सव लॉन में प्रबुद्धजनों की ओर से एक शोक एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था जिसमें भारी संख्या में लोगों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि देने में दलीय सीमाएं टूट गयीं। जिसमें करीब-करीब सभी दलों के लोग पहुंचे और एक स्वर में बोले कि पूर्व मंत्री गिरीश नारायण पाण्डेय जैसे कर्मठ, ईमानदार व आदर्श राजनेता के निधन से जिले व सरेनी की राजनीति में जो खालीपन आया है, उसे भरना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। वहीं अभी तो दोनों पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं ऊंचाहार विधायक डॉ मनोज कुमार पांडेय व सपा क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह, सदर विधायिका अदिति सिंह आदि भी उनके पान दरीबा स्थित आवास पर पहुँचकर दिवंगत पूर्व मंत्री और उनकी धर्मपत्नी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दोनो दिवंगत पुण्य आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर चुके हैं। इस अवसर पर उद्यान एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष शिव प्रकाश पांडेय, वरिष्ठ शिक्षक चंद्र प्रकाश पांडेय, कैलाश बाजपेई, डॉ अविनाश सिंह, अनिल बाजपेई, राकेश पाण्डेय के आलावाँ पूर्व मंत्री के इंजीनियर बेटे अनिन्द्य पाण्डेय, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अनन्त पाण्डेय ऊर्फ अनूप पाण्डेय, अजय पाण्डेय, पौत्र अक्षत पाण्डेय सहित परिवार व रिश्तेदारों समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Loading

Related posts