ऐनी हैथवे के घर बेटी आने की खबर ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ की कॉस्ट्यूम डिजाइनर मौली रोजर्स की एक सोशल मीडिया पोस्ट से सामने आई है। एमी अवॉर्ड जीत चुकीं मौली रोजर्स ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बधाई संदेश साझा करते हुए नवजात बच्चे को लड़की बताया। उन्होंने पैचवर्क ड्रेस और टोपी पहने एक टेडी बियर की तस्वीर के साथ लिखा, “प्राउड मम्मा ऐनी हैथवे और उनके परिवार में शामिल हुई नई सदस्य… एक बेबी गर्ल के लिए ढेर सारी बधाईयां!”तीसरे बच्चे के जन्म की खबर मंगलवार, 17 नवंबर को उस समय सामने आई, जब ऐनी हैथवे को न्यूयॉर्क शहर में टहलते हुए देखा गया। इस दौरान उन्होंने अपने नन्हे बच्चे को भूरे रंग के बेबी कैरियर में सीने से लगाया हुआ था। हालांकि बच्चे का चेहरा ढका हुआ था, लेकिन कैरियर के ऊपर गुलाबी रंग के पोम-पोम वाली मैरून रंग की ऊनी टोपी साफ दिखाई दे रही थी। इस आउटिंग के दौरान ऐनी ने एक ओवरसाइज्ड कोट, ट्रैकसूट पैंट और बेसबॉल कैप पहनी हुई थी।
ऐनी हैथवे ने फिलहाल अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर न तो बच्चे की कोई तस्वीर शेयर की है और न ही बेटी होने की बात पर कोई बयान दिया है। लेकिन न्यूयॉर्क में गुलाबी टोपी पहने बच्चे के साथ उनकी झलक और फिल्म की कॉस्ट्यूम डिजाइनर की पोस्ट के बाद से ही फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर बधाईयां दे रहे हैं।
![]()
