दरअसल, आईपीएल का 18वां सीजन अभी तक ऋषभ पंत के लिए निराशाजनक रहा है। वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। इस मैच में पंत तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और तब टीम काफी मुश्किल में थी। फैंस ने सोचा कि पंत इस मुश्किल स्थिति में टीम को संभालेंगे और अच्छी पारी खेलेंगे लेकिन उन्होंने सभी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। पंत 5 गेंद खेलकर महज 2 रन बनाकर आउट हो गए। ग्लेन मैक्सवेल ने उन्हें चलता किया। पंत अपने खराब प्रदर्शन के कारण लगातार सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। पंजाब किंग्स ने भी इस मौके का फायदा उठाया और उनके मजे ले लिए।
पंजाब किंग्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें ग्लेन मैक्सवेल पंत के विकेट को सेलिब्रेट करते दिखे। फ्रेंचाइजी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, टेंशन लेने का नहीं देने का।
![]()
