भाव समर्पण एवं श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय अल्हौरा में स्थापित अमर शहीद शैलेंद्र प्रताप सिंह स्मृति वाटिका में शहीद शैलेंद्र प्रताप सिंह की छठवीं पुण्यतिथि पर भाव समर्पण एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें उनकी बटालियन के द्वारा शहीद की प्रतिमा पर सैनिक सम्मान के साथ पुष्प चक्र अर्पित किया गया इसके बाद वीर पत्नी श्रीमती चांदनी सिंह व वीर पुत्र कुशाग्र सिंह के द्वारा प्रतिमा पर अश्व पूरित नयनों से श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया, सीआरपीएफ बटालियन प्रमुख द्वारा वीर पत्नी,वीर माता व वीर पुत्र को पुष्प गुच्छ एवं उत्तरी भेंट कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर मदन सिंह द्वारा दिए गए शहीद की प्रतिमा पर छत से आच्छादन कार्य का लोकार्पण अशोक कुमार सिंह पूर्व विधायक द्वारा किया गया
इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि एवं भाव समर्पण समारोह को संबोधित करते हुए कांग्रेसी नेता मदन सिंह ने कहा कि शहीद की शहादत को सदैव याद रखा जाएगा
सेवानिवृत्ति पूर्व सैनिक रामप्रताप सिंह भीरा गोविंदपुर द्वारा शाहिद वाटिका के सौंदरीकरण हेतु अपनी एक माह की पेंशन दान की गई जिसका उपस्थित जन समुदाय ने करतल ध्वनि से स्वागत किया
कार्यक्रम को अशोक कुमार सिंह आचार्य, मोनू दादा, जेपी सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश यादव आदि ने भी संबोधित कर शहीद को नमन किया
कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी ने अपने उद्बोधन में अमर शहीद शैलेंद्र प्रताप सिंह की शहादत को याद करते हुए वीर भूमि अल्हौरा की माटी को नमन किया
कार्यक्रम को पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए अमर शहीद शैलेंद्र प्रताप सिंह को नमन किया और सभी अभ्यागत आगंतुकों के प्रति आभार भी व्यक्त किया

इस पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक राम प्रताप सिंह फौजी , उमानाथ ग्राम प्रधान , शैलेंद्र प्रताप सिंह ,रणवीर सिंह ,राजेश यादव , राजेश सिंह नवीन पाण्डेय ,मनोज पाण्डेय सर्वेश शुक्ला, दुर्गेश मिश्रा,जय करन सिंह , दीपक कुमार विजय कुमार रश्मि श्रीवास्तव सोमनाथ यादव सुरभि तिवारी हरेंद्र सिंह वीरेंद्र यादव इंद्र बहादुर सिंह मालती सिंह शंकर लाल प्रदीप सिंह धर्मेश कुमार सर्वेंद्र विक्रम संतोष सत्येंद्र एआर पी वीरेंद्र सिंह देवेंद्र यादव संदीप यादव धर्मेंद्र यादव सरदार यादव राम लखन यादव धीरज सिंह संतोष कुमार एसएमसी अध्यक्ष आशु सिंह मनीष सिंह संजय सिंह विनोद सिंह चौहान गुरबख्श सिंह लक्ष्मण सिंह पुजारी सिंह सत्रोहन मौर्य संतराम पूर्व प्रधान आदि गणमान्य नागरिक एवं शिक्षक उपस्थित रहे
आयोजित श्रद्धांजलि सभा में स्कूली बच्चों के देश प्रेम से प्रेरित गीतों ने मन मोह लिया
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पधारे सुनील सरगम सरेनी ने अपनी टीम के साथ वीर बैसवारा गीत प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमुदाय को मंत्रमुग्ध कर दिया
कार्यक्रम संयोजन में कीर्ति मनोहर शुक्ला लाल बहादुर यादव लक्ष्मी प्रताप सिंह संतोष कुमार सुनील कुमार दिविशा सिंह सुगंधा श्रीवास्तव अंजू यादव आंचल सिंह मिथिलेश कुमारी सपना व ग्राम वासियों का अद्वितीय सहयोग रहा प्रभारी प्रधानाध्यापक सियाराम सोनकर ने अभ्यागत आगुंतकों के प्रति अपना स्नेहिल आभार प्रकट किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक शिवराम प्रजापति ने किया
कार्यक्रम पर संचालन योगेश सिंह प्रधानाध्यापक प्राथमिक संवर्ग एवं विनोद सिंह पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस ने किया

Loading

Related posts