प्रयागराज प्रयागराज मंडल में हरियाली को बढ़ावा देने के लिए विशेष पौधरोपण अभियान

सितंबर माह में 16,85,943 पौधों का रोपण, अब तक 39,10,078 पौधे लगाए गए
1 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
425 हेक्टेयर रेलवे भूमि को हरित क्षेत्र में किया जा रहा विकसित
मंडल रेल प्रबंधक, प्रयागराज श्री रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित रेलवे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रयागराज मंडल में वर्ष 2026 के वृक्षारोपण अभियान के तहत व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया जा रहा है। मई से सितंबर 2026 तक मंडल में कुल 39,10,078 पौधों का रोपण किया जा चुका है। सितंबर माह में ही 16,85,943 पौधे लगाए गए, जिससे अभियान को उल्लेखनीय गति मिली है। प्रयागराज मंडल के लिए वर्ष 2026 में 1 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके सापेक्ष अब तक लगाए गए 39,10,078 पौधे लगाए जा चुके हैं| लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अब 60,89,922 पौधों का रोपण शेष है।


माहवार आंकड़ों के अनुसार मई 2026 में 1,57,563, जून में 69,387, जुलाई में 5,89,286, अगस्त में 14,07,299 तथा सितंबर में 16,85,943 पौधों का रोपण किया गया। इस प्रकार मई से सितंबर तक कुल 39,10,078 पौधे लगाए जा चुके हैं। प्रयागराज मंडल में रेलवे भूमि, रेल पटरियों के किनारे तथा रेलवे परिसरों में उपलब्ध खाली एवं उपयुक्त स्थानों को हरित क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। अब तक लगभग 425 हेक्टेयर रेलवे भूमि पर वृक्षारोपण किया गया है। क्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार प्रयागराज क्षेत्र में 7,91,241 पौधों का रोपण कर लगभग 85 हेक्टेयर क्षेत्र को हरित क्षेत्र के रूप में विकसित किया गया है। वहीं कानपुर क्षेत्र में 5,20,614 तथा टूंडला क्षेत्र में 7,59,500 पौधे लगाए गए हैं। वृक्षारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की देखभाल एवं संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। संबंधित स्थलों का नियमित निरीक्षण कर पौधों की स्थिति की निगरानी की जा रही है, ताकि उनकी उचित देखभाल, संरक्षण एवं बेहतर विकास सुनिश्चित किया जा सके। उत्तर मध्य रेलवे द्वारा चालू वित्त वर्ष में 2 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रयागराज मंडल द्वारा इस लक्ष्य की दिशा में योगदान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही 1 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की जाएगी।

Loading

Related posts