बीते रविवार को खुशबू पाटनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम खाते पर एक वीडियो साझा किया। इसमें वह एयर पिस्टल के इस्तेमाल और उसके काम करने के तरीके के बारे में जानकारी देती नजर आईं।
उन्होंने बताया कि इस तरह की पिस्टल में बारूद या कारतूस की जगह कार्बन डाइऑक्साइड यानी सीओ2 के जरिए पेलेट को आगे बढ़ाया जाता है। खुशबू ने लड़कियों को सलाह दी कि अगर वे आत्मरक्षा के लिए एयर पिस्टल रखने का फैसला करती हैं, तो पहले इसकी पूरी ट्रेनिंग लें।उन्होंने यह भी कहा कि एयर पिस्टल को खिलौना समझकर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
खुशबू पाटनी ने वीडियो में कहा कि आत्मरक्षा के मामले में लड़कियों को किसी पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। उन्होंने एयर पिस्टल की कीमत का भी जिक्र किया और इसे करीब 60 से 70 हजार रुपये की रेंज में बताया।हालांकि, उन्होंने साथ ही साफ किया कि किसी भी तरह के हथियार या एयर पिस्टल को खरीदने और इस्तेमाल करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी और जरूरी प्रशिक्षण लेना चाहिए।
खुशबू पाटनी ने अपने वीडियो के कैप्शन में साफ किया कि उनकी बात केवल आत्मरक्षा और जानकारी देने के मकसद से है। उन्होंने एयर पिस्टल को खिलौना न समझने और जिम्मेदारी के साथ इस्तेमाल करने की अपील की।
उन्होंने यह भी कहा कि एयर पिस्टल रखने वाले व्यक्ति को उसके सही इस्तेमाल की जानकारी होनी चाहिए। खुशबू ने स्थानीय विक्रेता और शूटिंग रेंज से जानकारी लेने की बात कही। साथ ही उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार ही किसी उत्पाद का चुनाव करने की सलाह दी।
![]()
