इजराइल ने शनिवार से लगभग 600 फलस्तीनी कैदियों की रिहाई टाल दी है। उसने हमास पर बंधकों की रिहाई के दौरान उनके साथ क्रूर व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए यह कदम उठाया है।
हमास ने कहा कि कैदियों की रिहाई में देरी संघर्ष-विराम समझौते का “गंभीर उल्लंघन” है और जब तक फलस्तीनियों को रिहा नहीं किया जाता, तब तक दूसरे चरण पर बातचीत संभव नहीं है। हमास के प्रवक्ता अब्दुल लतीफ अल-कानू ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ से बुधवार को कहा कि समूह बृहस्पतिवार को इजराइल को चार बंधकों के शव सौंपेगा।
![]()
