सतीश घई एम ई एस बिल्डर एसोसिएशन के नए चेयरमैन

प्रयागराज । एम ई एस बिल्डर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की प्रयागराज शाखा के द्विवार्षिक चुनाव में सर्वसम्मति से आज सतीश घई को चेयरमैन के रूप में चुना गया ।
चुनाव अधिकारी दिनेश केसरवानी की देखरेख एवं कुशल दिशा निर्देशन में सिविल लाइंस स्थित होटल मिलन पैलेस में आयोजित इस चुनाव में चंदन गुप्ता को सेक्रेटरी मुकेश सिंह को सीनियर वाइस चेयरमैन विजय. तिवारी और प्रवीण दास को वाइस चेयरमैन राघवेंद्र सिंह चौहान और संतोष सिंह को जॉइंट सेक्रेटरी मोहित कुमार को ट्रेजर तथा अमरनाथ गुप्ता जसपाल सिंह अजीत प्रताप सिंह हरीश मल्होत्रा को काउंसिल मेम्बर के रूप में चुना गया ।
चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात चयनित पदाधिकारियो का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया तत्पश्चात चुनाव अधिकारी द्वारा उन्हें पद की जिम्मेदारी एवम गोपनीयता की शपथ दिलाई गई ।

Loading

Related posts