इसी क्रम में दिनांक 29.09.26 को महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह की अध्यक्षता में मुख्यालय में ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा–2026’ के अंतर्गत वृहद पौध वितरण अभियान आयोजित किया गया । इस आयोजन में श्री अनिल कुमार द्विवेदी, प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर की ओर से महाप्रबंधक महोदय का स्वागत किया गया । इसके उपरांत श्री द्विवेदी द्वारा वृक्षारोपण के बारे में बताया गया और कर्मचारियो को जागरूक किया गया। इसके पश्चात महाप्रबंधक महोदय द्वारा एक पेड़ माँ के नाम के तहत वृक्षारोपण की बात बताई गयी और उन्होने सभी विभागाध्यक्षो को एक एक पौधा दे कर एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम को आगे बढ़ाया । इसके पश्चात मुख्यालय उत्तर मध्य रेलवे के कर्मचारियो को 600 पौधे बांटे गए जिससे की वे उन्हे 02 अक्टूबर को एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के तहत अपने घरो में लगा सके । इस दौरान क्यूआर कोड भी बनाया गया ताकि उसे स्कैन कर सेलफ़ी अपलोड की जा सके । इस कार्यक्रम का आयोजन श्री मनीष कुमार CEnHM/HQ मुख्यालय की अध्यक्षता में पर्यावरण अनुभाग द्वारा किया गया था ।
![]()
